/ आपका प्रदेश / उत्तर भारत
केदार धाम में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध
उत्तराखंड :
अब जैसे जैसे श्री बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने का समय नजदीक आ रहा है वैसे वैसे उत्तराखंड प्रशासन और मंदिर समिति भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं मंदिर की पवित्रता और शुचिता को ध्यान रखते हुए नए और कड़े नियम लागू किया है। मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्टी ने बताया कि यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए लिया गया है, उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर के अंदर मोबाइल फोन ले जाना, फोटो खींचना, वीडियो बनाना या रील बनाना सख्त मना है और इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल फोन ले जाने, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और रील बनाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। यह नियम 2026 तीर्थ यात्रा सीजन के लिए सख्ती से लागू है, जिसका उद्देश्य मंदिर की पवित्रता बनाए रखना और अव्यवस्था को रोकना है, उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
केदारनाथ मंदिर में नए नियम (2026):
- मोबाइल बैन: मंदिर परिसर के 30 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित है।
- फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी: मंदिर के अंदर किसी भी तरह की फोटो, वीडियो या रील बनाने पर रोक है।
- सख्ती: मंदिर समिति ने सोशल मीडिया पर रील बनाने की घटनाओं के बाद यह कदम उठाया है, ताकि तीर्थयात्री केवल दर्शन और भक्ति पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
- कानूनी कार्रवाई: मंदिर समिति और पुलिस प्रशासन इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
- व्यवस्था: तीर्थयात्रियों को अपने मोबाइल फोन और कैमरे मंदिर परिसर से बाहर या निर्धारित स्थानों पर रखने होंगे।
उत्तराखंड प्रशासन और मंदिर समिति ने आनेवाली भारी भीड़ को देखते हुए भक्तों से अपील की है कि वे मंदिर की मर्यादा का पालन करें और शांत माहौल बनाए रखने में सहयोग करें जिससे सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आध्यात्मिक माहौल का निर्माण किया जा सके। प्रशासनिक अधिकारी निहारिका तोमर ने कहा कि इस कदम का मकसद मंदिर की पवित्रता की रक्षा करना और शांतिपूर्ण दर्शन पक्का करना है और तीर्थयात्रा के मौसम में भारी भीड़ का प्रबंधन एवं नियंत्रण करना हमारा मुख्य उद्देश्य है इसलिए आसानी से आने-जाने के लिए डिटेल्ड ट्रैफ़िक प्लान भी तैयार किए गए हैं।
Related Articles