Today Monday, 05 October 2026

/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र

​भारत विकास परिषद का पवई में RUN FOR HEALTH


मुंबई:
हर साल की तरह हीरानंदानी, पवई में युवाओं में चेतना, ऊर्जा और राष्ट्र सेवा की भावना जगाने के उद्देश्य से ‘स्वामी विवेकानंद रन फॉर हेल्थ’ का  मैराथन आयोजित किया गया जिसमें लगभग 5,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए सदैव प्रेरित किया था, ऐसी ही विचारधारा को केंद्र में रखते हुए आयोजित इस रन में युवा समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र सेवा की भावना को बढ़ावा देना ही मुख्य हेतु रहा है।

कार्यक्रम में चांदिवली विधानसभा के विधायक दिलीप ‘मामा’ लांडे ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को युवाओं तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला और साथ ही बोरीवली के आमदार संजय उपाध्याय ने भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए धावकों और नागरिकों का उत्साह बढ़ाया तथा स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सामूहिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद, पवई-चांदिवली शाखा की अध्यक्षा दीप्ति जावर, अक्षु शर्मा, सुनील अग्रवाल, संयोजक महेश शर्मा, राजेंद्र ईनाणी, अरुण सावंत, संजय कालसेकर, किरण कुमावत सहित परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आयोजकों ने बताया किस्वामी विवेकानंद रन को केवल फिटनेस और मैराथन तक सीमित न रखते हुए ‘Run for a Cause’ का स्वरूप भी दिया गया जिसमे इस रन के कार्यक्रम के माध्यम से एकत्रित राशि को जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों की सहायता के लिए दान किया गया है और इस पहल से समाज के वंचित वर्ग, विशेषकर गरीब  बच्चों की शिक्षा एवं कल्याण में सहयोग देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi