दिल्ली :
पिछले दिनों AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी द्वारा चाइनीज़ रोबोडॉग को अपना बताकर इस्तेमाल करने के मामले में भद्द पीटने के बाद UGC (यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन) नींद से जागी है और अब फिर से रिव्यु देकर कई राज्यों के फर्जी विश्वविद्यालयों के साथ सूची जारी की है और चौकानेवाली बात यह है कि इस सूची में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालयों के साथ दिल्ली सबसे ऊपर है। यूजीसी ने भारत भर में 32 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया है तथा इस सूची में सबसे कम केवल दो फर्जी विश्वविद्यालय केरल के हैं!
विद्यार्थियों को नामांकन करने से पहले सत्यापन करना चाहिए क्योंकि शिक्षा घोटाला वास्तविक होते हैं और इन नकली विश्वविद्यालयों को सामने लाने और भविष्य के छात्रों को सुरक्षित करने के लिए यूजीसी को भी बधाई क्योंकि फर्जी विश्वविद्यालयों के नाम सार्वजनिक होने से लाखो छात्रों का जीवन या भविष्य बर्बाद होने से बच जायेगा।
फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची :
आंध्र प्रदेश:
- क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर
- बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापत्तनम
अरुणाचल प्रदेश:
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन
दिल्ली:
- वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी (WPUNU)
- इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग
- ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज (AIIPHS), राज्य सरकार विश्वविद्यालय
- कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड
- यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी
- व्यावसायिक विश्वविद्यालय
- एडीआर-केंद्रित न्यायिक विश्वविद्यालय
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
- विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट
- आध्यात्मिक विश्वविद्यालय
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट समाधान
- माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
हरियाणा:
- मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद
झारखंड:
- दक्ष विश्वविद्यालय (व्यावसायिक और जीवन कौशल शिक्षा), रांची
कर्नाटक:
- सर्व भारतीय शिक्षा पीठ, तुमकुर
- ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
केरल:
- इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन (IIUPM), कोझिकोड
- सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी
महाराष्ट्र:
- राजा अरबी विश्वविद्यालय, नागपुर
- राष्ट्रीय पिछड़ा कृषि विद्यापीठ, सोलापुर
पुदुचेरी:
- उषा लैचुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन
- श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन
राजस्थान:
- राजीव गांधी प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, भिवाड़ी
उत्तर प्रदेश:
- गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयागराज
- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस विश्वविद्यालय (मुक्त विश्वविद्यालय), अलीगढभारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ
- महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, नोएडा
पश्चिम बंगाल:
- भारतीय वैकल्पिक चिकित्सा संस्थान, कोलकाता
- वैकल्पिक चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान, कोलकाता