Today Friday, 20 February 2026

/ समाचार / राष्ट्रीय

​स्वदेशी AI फीचर नहीं फ्यूचर है


दिल्ली :
भारत की कंपनी Sarvam AI ने Sarvam Edge लॉन्च कर के टेक जगत में नई दिशा दी है और टेक की ग्लोबल दुनिया में हलचल भी मचा दिया है, यह प्लेटफॉर्म बिना इंटरनेट के सीधे स्मार्टफोन और लैपटॉप पर AI सेवाएँ प्रदान करता है। ऑन-डिवाइस होने की वजह से यह तेज, अधिक सुरक्षित और खासतौर पर भारतीय भाषाओं के लिए अनुकूल है। जहां अधिकांश AI सेवाएँ क्लाउड पर निर्भर हैं, वहीं Sarvam Edge का ऑफलाइन काम करना इसे अलग और खास बनाता है यह डिजिटल आत्मनिर्भरता की ओर एक मजबूत कदम है।

Sarvam Edge की पूरी प्रोसेसिंग डिवाइस के अंदर ही होती है और यूजर्स  का डेटा किसी दूसरे सर्वर पर नहीं जाता है जिससे डेटा लीक होने का खतरा न के बराबर रहता है और इसमें फ़ास्ट रेस्पोंस टाइमिंग तथा बेहतर प्रायवेसी भी है जबकि इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि हम किसी दूसरे AI टूल का उपयोग करते हैं जैसे स्पीच - टू - टेक्स्ट , ट्रांसलेशन या टेक्स्ट - टू - स्पीच सेवाएं उपयोग करते समय हमारा डेटा दूसरे सर्वर पर जाता है और वहां प्रोसेसिंग होता है जिससे हमारा डेटा लीक होने का खतरा बढ़ जाता है। 

भारत एक बहु भाषाओं का देश है इसलिए Sarvam Edge को ऐसा डिज़ाइन किया गया है कि इसको इस्तेमाल करते समय इसमें आपको किसी भाषा को चुनने की आवश्यकता नहीं है और आपके बोलते ही इसके अंदर मौजूद ऑटोमैटिक लैंग्वेज डिटेक्शन फीचर तुरंत पहचान लेगा और आपको उस भाषा में आपको सेवाएं देगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह अलग - अलग भाषाओं के बीच दो तरफा ट्रांसलेशन (bidirectional  transalation ) भी कर सकता है जिससे भारत के ग्रामीण एवं दूर दराज क्षेत्रो में यह बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और इन क्षेत्रो में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या भी रहती है लेकिन Sarvam Edge AI का उपयोग यहां भी आसानी से हो सकेगा। 

आने वाले दिनों में Sarvam Edge AI बहुत बड़े स्तर पर उपयोग करने से कई राज्यों में फैले भाषा विवाद भी ख़त्म हो सकता है और साथ ही साथ स्मार्टफोन या लैपटॉप पर AI का अनुभव भी पूरी तरह बदल जायेगा। 

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi