आनंद कुमार वेलकुमार ने चीन में आयोजित WorldGames 2025 में रोलर स्केटिंग में भारत का पहला कांस्य पदक जीता है। उन्होंने इनलाइन स्पीड स्केटिंग ट्रैक – मेन्स स्प्रिंट 1000 मीटर में कांस्य हासिल करके राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण बना दिया।
आनंद कुमार तमिलनाडु के रहने वाले हैं और वह गिंडी के इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं और उनके परिवार में उनकी बड़ी बहन सुबी सुवेता वेलकुमार भी एक जानी मानी भारतीय स्केटर हैं और वेलकुमार के खेल जीवन की बात करें तो स्पीड स्केटिंग में किसी भी विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए, उन्होंने 2021 जूनियर विश्व चैंपियनशिप में 15 किलोमीटर एलिमिनेशन स्पर्धा में रजत पदक जीता और 2 अक्टूबर 2023 को होने वाले 2022 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुषों की 3000 मीटर रिले टीम का हिस्सा थे। विक्रम राजेंद्र इंगले, सिद्धांत राहुल कांबले और वेलकुमार की भारतीय पुरुष टीम ने 2025 विश्व खेलों में 1000 मीटर स्प्रिंट में कांस्य पदक जीता।