/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र
देवी की यात्रा में खूनी झड़प, एकतरफा लाठीचार्ज से फूटा था गुस्सा
मुंबई, महाराष्ट्र:
मुंबई के मलाड पूर्व स्थित संतोष नगर इलाके में रविवार रात को दक्षिण भारतीय समाज द्वारा मरियम्मा देवी की शोभायात्रा में शांतिपूर्ण तरीके से हिन्दू समुदाय द्वारा भजन गाए जा रहे थे और स्थानीय लोगों के अनुसार उस समय मुस्लिम समाज के कुछ लोग आए और बोले कि स्पीकर बंद करो क्योंकि हमारे लोगों को तकलीफ हो रही है लेकिन हिन्दू समाज की तरफ से इस अनुचित मांग को खारिज करने पर अचानक से एक बड़ा झुंड भजन गायन कर रहे हिन्दू युवकों पर धारदार हथियारों से हमला कर देते है और इस अफरा तफरी में दोनों समुदायों में खूनी झड़प हो जाती है और इस बीच स्थानिक पुलिस को भी सूचित किया जाता है और पुलिस संतोष नगर मार्किट के पास पहुंचकर दोनों समुदायों को शांत करने की कोशिश करती है और स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को तीतर बितर करने के बाद वहां पर अतरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया गया।
लेकिन स्थानीय पुलिस के खिलाफ वहां के हिन्दू समुदाय में भारी गुस्सा फूट पड़ा क्योंकि उनका कहना था कि जिन मुस्लिम युवकों ने हमारे धार्मिक कार्यक्रम में घुसकर हमें धारदार हथियारों से मारा उनको पुलिस ही बचाने की कोशिश करने लगी और उल्टा हम लोगों को ही लाठी से मारने लगी जिसमे डिंडोशी पुलिस स्टेशन के PSI संदीप वत्रे देशमुख और कांस्टेबल गणेश शिंदे ने जानबूझकर मुस्लिम भीड़ के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मरियम्मा देवी की यात्रा में शमिल हिंदू कार्यकर्ताओं पर बेरहमी से हमला कर दिया जिससे एक लडके का हाथ तक टूट गया और कई घायल हो गए। धार्मिक यात्रा में शामिल स्थानीय लोगों का कहना था कि जब हमारे लोगों पर प्राण घातक हथियारों से हमला किया गया जिसमे कई लड़कों के सर में दर्जनों टांके लगे और कुछ के तो हाथ या नाक तक टूट गई तब हमें उस समय आशा थी कि पुलिस हमें बचाएगी लेकिन हुआ उल्टा पुलिस हमको बचने के बजाय हमें ही दौड़ा दौड़ा के पीटने लगी और जिन लोगों ने हमला किया वे शिवशाही ग्रुप के नाम से ड्रग्स वगैरा का भी धंधा करते हैं जिसके कारण उनकी पुलिस में सेटिंग रहती थी इसलिए पुलिस ने उनका साथ दिया लेकिन इस अन्याय के खिलाफ हम चुप नहीं बैठेंगे और आवाज जरूर उठाएंगे तथा जिस पुलिसकर्मी ने हिंदू युवकों पर लाठीचार्ज किया यदि उसे तत्काल सस्पेंड नहीं किया गया तो एक-दो दिन में पुलिस स्टेशन का घेराव भी करेंगे।
धार्मिक उन्माद और बढ़ता देख वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने हिन्दू समुदाय को आश्वाशन दिया कि हम किसी भी आरोपी को बख्शेंगे नहीं और न ही किसी दोषी पुलिसकर्मी को यदि वह जांच में दोषी पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आज मनपा प्रशासन (पी/नॉर्थ वार्ड ) के अधिकारियों ने भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच पकड़े गए आरोपियों के अवैध दुकान और मकान को तोड़ दिया और पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमे दो नाबालिग हैं।
इस तनावपूर्ण वातावरण में बीजेपी के धाकड़ नेता किरीट सोमैया आज शाम 6 बजे वहां जाकर हिन्दू युवकों से मिलने की घोषणा किया है और दूसरी तरफ शिंदे सेना के फायर ब्रांड उत्तर भारतीय नेता संजय निरूपम ने कहा कि मैं अभी पार्टी के कार्यक्रम के लिए नागपुर में हूँ और जल्द ही आकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाई करने के लिए आंदोलन करूंगा और तथाकथित शिवशाही के गुंडो को भी देख लूँगा।
Related Articles