/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र
हजारो रामभक्त और सैकड़ों पुलिसकर्मी के साथ चल पड़े प्रभु श्री राम
साकीनाका, मुंबई
हर साल की तरह इस साल भी बजरंग दल अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित भव्य और दिव्य रामनवमी पालकी एवं शोभायात्रा की मनमोहक झांकी निकाली गई जो कुर्ला बैल बाजार के हनुमान मंदिर, सर्वोदय मित्र मंडल शुरू होकर तानाजी नगर, सफ़ेद पूल में जाकर समाप्त हुई जिसमे रामभक्तो का जनसैलाब उमड़ पड़ा था जैसे मानो कुर्ला एवं साकीनाका की हिन्दू जनता प्रभु श्री राम जी के पालकी में शामिल होने के लिए घर -घर से निकली हो क्योंकि इस शोभायात्रा में चारो तरफ केवल लोगो ही लोग दिखाई दे रहे थे और शोभायात्रा में छत्रपति शिवाजी महाराज, ड़ॉ बाबा साहब आंबेडकर एवं भगत सींग जैसे कई कई देशभक्त सपूतों के साथ साथ कई सम्प्रदायों की मंडली भजन और नृत्य करते हुए शामिल हुई जिससे इस शोभायात्रा की छटा निराली लग रही थी और इस शोभायात्रा में आम आदमी हो, नेता हो, नगरसेवक या विधायक सब एक होकर इसमें शामिल थे जहां न कोई ऊंच-नीच या न जातिवाद दिखाई दे रहा था बल्कि सब एक हिन्दू के तौर पर शामिल हुए जिससे समाज में भी इस शोभायात्रा से एकता सन्देश गया है और यह उतसव सामाजिक एकता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
वैसे प्रभु श्री राम जी की पालकी और बजरंग दल साथ हो तो प्रशासन भी अपने आपको चौकस रखता है ताकि पालकी के शोभायात्रा में कोई अप्रिय घटना न घट सके इसलिए विनोबा भावे नगर और साकीनाका पुलिस स्टेशन के सीनियर के साथ साथ दोनों झोन के DCP और जॉइंट कमिशनर दहिया भी स्वयं मौजूद थे तथा रामनवमी पालकी के शोभायात्रा को भव्यता पूर्वक संपन्न करने के लिए पूरा का पूरा पुलिस प्रशासन पसीना बहाते हुए दिखाई दे रहे थे जिसमे इस शोभायात्रा के गुजरने वाले रास्तों पर कई जगह बैरिकेडिंग लगाने के साथ साथ कई वॉच टॉवर भी बनाए गए थे जहां से पुलिस कर्मी पूरे कार्यक्रम पर निगरानी रख रहे थे और पुलिस प्रशासन भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ काफी अच्छा तालमेल बिठाया था जिससे कहीं भी गहमा-गहमी नहीं दिखाई दिया और शोभायात्रा बहुत ही सरल एवं शांत तरीके से जा रही थी। देखा जाए तो हजारों की संख्या में रामभक्त और सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी के सुलभ तारतम्य के सुरम्य वातावरण से इस रामनवमी पालकी की शोभायात्रा भव्यता पूर्वक संपन्न हुई।
इस रामनवमी पालकी उत्सव की मुख्य विशेषताएं:
- मुख्य स्थान: कुर्ला बैल बाजार के हनुमान मंदिर, सर्वोदय मित्र मंडल शुरू होकर तानाजी नगर, सफ़ेद पूल .
- भव्य शोभायात्रा और झांकियां: इस शोभायात्रा में 50 से अधिक क्षेत्रों में आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्राएं निकाली गई, इनमें प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूप, तथा छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता के अलावा कई महापुरुषों को दर्शाती झांकियां शामिल हुई थी।
- पालकी का आकर्षण: हनुमान जी के वेशभूषा में एक व्यक्ति और राम जी की पालकी प्रमुख आकर्षण थी।
- रास्तों पर आयोजन: साकीनाका के आमदार के द्वारा पालकी का भव्य स्वागत किया गया एवं सभी समाज सेवक और राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने भी शोभायात्रा में शामिल सभी राम भक्तों का स्वागत एवं उनके बीच पानी उपलब्ध कराया।
- सांस्कृतिक कार्यक्रम: ढोल-ताशा पथक, महाराष्ट्र का पारंपरिक 'लेझिम नृत्य' एवं वारीकरी संप्रदाय मंडली जैसी प्रस्तुतियां शोभायात्रा का हिस्सा थी।
- सुरक्षा इंतजाम: शोभायात्राओं के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे।
Related Articles