/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र
पुणे पुलिस को मिला अत्याधुनिक कमांड सेंटर !
पुणे:
पुणे के बोपदेव घाट पर 3 अक्टूबर, 2024 की रात को तीन लोगों ने एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया था जिससे उस समय महाराष्ट्र सरकार पर काफी दबाव था कि पुणे में बढ़ती आबादी के साथ साथ बढ़ाते अपराधों पर लगाम कैसे लगाया जाए और ऐसी हृदयविदारक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुणे पुलिस को मिला ‘एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र’, बोपदेव घाट सीसीटीवी परियोजना शुरू किया गया जिसका उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथो से हुआ और कार्यक्रम में बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि पुणे शहर को उन्नत प्रौद्योगिकी से लैस एक व्यापक सीसीटीवी प्रणाली तथा एक कमांड एवं नियंत्रण केंद्र के साथ साथ उन्नत तकनीक से लैस एक व्यापक सीसीटीवी प्रणाली की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को पुणे में पुलिस विभाग के लिए कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें "एकीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र" और "बोपदेव घाट सीसीटीवी परियोजना" शामिल हैं।
उन्होंने उन्नत सीसीटीवी परियोजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस प्रणाली में उन्नत सीसीटीवी हैं। इसमें नाइट विज़न कैमरे के साथ इसमें 360 डिग्री क्षेत्र को कवर करने वाले कैमरे हैं। यह प्रणाली विभिन्न स्थानों पर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नज़र रखने, यातायात उल्लंघनों की जाँच करने, आपराधिक गतिविधियों पर नज़र रखने या किसी भी घटना की निगरानी के लिए उपयोगी होगी।"फडणवीस ने यह भी कहा कि उन्नत सीसीटीवी प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक है जिसके ज़रिए कम समय में हज़ारों वीडियो फुटेज का विश्लेषण करके किसी संदिग्ध का पता लगाया जा सकता है और मुझे पुराने गीत याद आ रहा है कि "बच के रहना रे बाबा तुझपे नज़र है।"
पुणे शहर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि "एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र" पिछले साल पुणे शहर के लिए स्वीकृत सीसीटीवी परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह सीसीटीवी वीडियो का विश्लेषण करेगा और पुलिस नियंत्रण कक्ष नंबर 112 से जुड़ा है।
इस बीच, फडणवीस ने यह भी बताया कि बोपदेव घाट सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद पुणे शहर में "ब्लैक स्पॉट" की पहचान की गई थी।
उन्होंने कहा, "लोग प्राकृतिक सुंदरता के कारण इन जगहों पर आते हैं। लेकिन ये एकांत जगहें हैं जहाँ अपराध होने की संभावना ज्यादा होती है। पुलिस के लिए इन जगहों पर भौतिक रूप से नज़र रखना मुश्किल था। इसलिए हमने तकनीक का इस्तेमाल करके ब्लैक स्पॉट पर निगरानी रखने का फैसला किया।"
फडणवीस और अजित पवार ने उन्नत मोबाइल निगरानी वाहनों का भी उद्घाटन किया, जो ड्रोन और एआई एनालिटिक्स सीसीटीवी तकनीक से लैस "मिनी कंट्रोल रूम" की तरह काम करेंगे। उन्होंने चंदन नगर पुलिस स्टेशन के नवनिर्मित भवन का वर्चुअल उद्घाटन भी किया और नांदेड़ शहर, लोनी कलभोर खराडी, कोंढवा पुलिस स्टेशनों का "भूमिपूजन" किया।मंत्रियों ने संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता योगेश जाधव और कानून से संघर्षरत किशोरों के जीवन में बदलाव लाने वाली परियोजना 'मिशन परिवर्तन' की अनीता राठौड़ को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला, अन्य पुलिस अधिकारी और राजनीतिक नेता उपस्थित होकर कार्यक्रम का मान बढ़ाया ।
Related Articles