Today Monday, 30 March 2026

/ आपका प्रदेश / दक्षिण भारत

कांग्रेसी नेता ने राम मंदिर में दिया 2.5 करोड़ का दान


तेलंगाना :
एक समय ऐसा था कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम फटे पुराने टेंट में रहा करते थे और नेता गण तो उनका नाम लेने में घबराते ही नहीं कतराते भी थे लेकिन जैसे सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार सब दिन एक जैसा नहीं होता है और आज ऐसे लोग नाम ही नहीं जप रहे हैं बल्कि करोड़ों का चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं और सभी को चौकातें हुए तेलंगाना कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जग्गा रेड्डी ने रामनवमी के मौके पर राम मंदिर में 2.5 किलो सोना अर्पित किया है, जो तकरीबन 2.5 करोड़ का है तथा लोग इसलिए चौंक रहे हैं कि एक समया था प्रभु श्री राम का मंदिर न बनाने देने के लिए कांग्रेस पार्टी कई सारे हथकंडे अपनाती थी और आज उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि उच्च पदस्थ पदाधिकारी भी भगवान राम का पूजा ही नहीं कर रहे हैं बल्कि करोडो का दान भी कर रहे है वह भी पार्टी में रहकर जो अपने आप में एक बड़ी बात है। 

देशभर में रामनवमी की धूम में TPCC के कार्यकारी अध्यक्ष और सीनियर कांग्रेस नेता टी. जग्गा रेड्डी ने बहुत ही खास अंदाज में रामनवमी मनाई जिसमे उन्होंने भक्तों के साथ मिलकर भगवान राम और माता सीता को 2.5 करोड़ रुपये के सोने और चांदी से बने खास आभूषण भेंट किए और भगवान राम और मां सीता को भेंट किए गए सोने के गहने का वजन 2.25 किलो है. जिनमें मुकुट, हार, कमरबंद, धनुष-बाण, शंख, चक्र और दूसरे खास गहने शामिल हैं. इन गहनों में देवी सीता के लिए मंगलसूत्र और कमल-हथेली  आभूषण के साथ ही भगवान राम के लिए प्रतीकात्मक बाण धारण करने वाला हाथ जैसे विशेष आभूषण भी शामिल हैं. 

भगवान राम और सीता को यह आभूषण भेंट करने से पहले उसकी विधिवत तरीके से खास पूजा की गई थी और संगारेड्डी के राम नगर स्थित जग्गा रेड्डी के आवास पर विशेष अनुष्ठान रखा गया था, इस दौरान सबसे पहले इन आभूषणों की प्रतिष्ठा की गई, जिसके बाद एक भव्य जुलूस निकाला गया और फिर वहीं के राम मंदिर में हवन आहुति होने के बाद देवी-देवताओं को इस आभूषणों का दान किया गया।  

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi