Today Saturday, 28 March 2026

/ समाचार / राष्ट्रीय

अडानी डिफेंस ने मशीन गन्स (7.62 mm) का पहला बैच सौंपा


मध्यप्रदेश :
भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बढ़ाते कदम के बीच अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने भारतीय सेना को देश में ही बनी 2,000 'प्रहार' लाइट मशीन गन्स (7.62 mm) का पहला बैच सौंप दिया है। पहले ऐसी लाइट मशीन गन विदेश से इंपोर्ट होते थे लेकिन अब अदानी डिफेंस इसको भारत में ही बना रही है और  इसके अलावा अदानी डिफेंस बड़ी संख्या में अत्याधुनिक ड्रोन भी बना रही है और यह ड्रोन हर तरह के हैं जिसमें कुछ कामाकाजी टाइप के भी ड्रोन भी शामिल है यानी अदानी डिफेंस भारत की रक्षा शक्ति को स्वदेशी बना रही है जिससे अब हमें ऐसे अत्याधुनिक हथियारों के लिए विदेशों पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। भारत सरकार के गंभीर विचारों का ही परिणाम है कि भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है।  

'प्रहार' लाइट मशीन गन्स (7.62 mm) का निर्माण मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित कंपनी की अत्याधुनिक 'स्मॉल आर्म्स' (छोटे हथियारों) निर्माण इकाई में किया गया है। इस उपलब्धि के साथ ही, अडानी डिफेंस भारत की पहली ऐसी बड़ी निजी क्षेत्र की कंपनी बन गई है, जिसने बड़े पैमाने पर LMGs (लाइट मशीन गन्स) का निर्माण और आपूर्ति की है और 90% से अधिक स्वदेशी सामग्री और सालाना 1,00,000 हथियारों तक की उत्पादन क्षमता वाली यह इकाई, स्थानीय उद्योगों, MSMEs (लघु एवं मध्यम उद्यमों) और कुशल रोज़गार को बढ़ावा दे रही है। 'प्रहार' LMG को सटीकता, मज़बूती और विश्वसनीयता को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें सेमी-ऑटोमैटिक और ऑटोमैटिक, दोनों तरह के फायरिंग मोड उपलब्ध हैं और इसकी प्रभावी मारक क्षमता 1,000 मीटर तक है।

यह उपलब्धि देश में ही रक्षा उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों को और मज़बूत करती है, आयात पर हमारी निर्भरता को कम करती है और यह भारत की छोटे हथियार बनाने की क्षमता के लिए एक बड़ा और अहम कदम माना जा रहा है, पहली खेप की यह आपूर्ति सिर्फ 7 महीनों में पूरी कर ली गई, जो तय समय से 11 महीने पहले है। प्रोडक्शन का पहला मॉडल 6 महीने में तैयार हो गया, जबकि इसके लिए 18 महीने का समय तय किया गया था। इसके बाद बल्क प्रोडक्शन की मंजूरी मिली, जिससे बड़े पैमाने पर उत्पादन की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो सकी।

यह हथियार भारतीय सेना को सौपने के कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के डीजी एक्विजिशन और अतिरिक्त सचिव ए. अनबरासु के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे और  करीब 100 एकड़ में फैली इस यूनिट में बैरल बनाने से लेकर बोल्ट कैरियर और रिसीवर तैयार करने, एडवांस सीएनसी मशीनिंग, रोबोटिक्स, सरफेस ट्रीटमेंट, सटीक माप, मेटलर्जी लैब और 25 मीटर की अंडरग्राउंड फायरिंग रेंज जैसी सभी सुविधाएँ मौजूद हैं जिसमे हर हथियार तैनाती से पहले कई स्तर की जाँच होकर जाता है, जिसमें लाइफसाइकल टेस्टिंग, बैलिस्टिक जाँच और अलग-अलग परिस्थितियों में ट्रायल शामिल हैं। इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि हर गन भारतीय सशस्त्र बलों के तय मानकों पर पूरी तरह खरी उतरती है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित अदाणी डिफेंस की स्मॉल आर्म्स फैसिलिटी में तैयार की जा रही 'प्रहार' एलएमजी, देश की पहली पूरी तरह इंटीग्रेटेड निजी क्षेत्र की स्मॉल आर्म्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। इससे विदेशों से हथियारों पर निर्भरता कम होगी और देश की रक्षा आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी और यह यूनिट बड़े स्तर पर उत्पादन के लिए तैयार की गई है और यहाँ हर साल करीब 1 लाख हथियार बनाए जा सकते हैं, जिनमें 90 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा देश में ही तैयार होता है। यह यूनिट मध्य प्रदेश में एक मजबूत औद्योगिक माहौल बनाने में भी मदद कर रही है, जहाँ कुशल रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) को भी समर्थन मिल रहा है।

इस मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को उत्तर प्रदेश के कानपुर में अदाणी डिफेंस के एम्युनिशन कॉम्प्लेक्स से भी सहयोग मिल रहा है, जिसे वर्ष 2024 में शुरू किया गया था। इस यूनिट में हर साल करीब 30 करोड़ छोटे कैलिबर के गोला-बारूद बनाने की क्षमता है और आगे चलकर इसे बड़े और मीडियम कैलिबर के एम्युनिशन बनाने के लिए भी तैयार किया जा रहा है, जिससे हथियार और गोला-बारूद का पूरा सिस्टम और मजबूत होगा। डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन को एक साथ जोड़ने का यह तरीका पूरे सिस्टम को ज्यादा मजबूत बनाता है, काम की गति को बेहतर करता है और रक्षा उत्पादन में लंबे समय तक आत्मनिर्भरता हासिल करने में मदद करता है।

प्रहार लाइट मशीन गन- 7.62x51 मिमी
विशेषताएं :
● सटीक, मजबूत और भरोसेमंद लाइट मशीन गन
● ओपन बोल्ट सिस्टम पर काम करती है, गैस पिस्टन और रोटेटिंग बोल्ट लॉकिंग के साथ
● सेफ, सेमी-ऑटोमैटिक और ऑटोमैटिक मोड में फायरिंग की सुविधा
● कठिन परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए गैस रेगुलेटर
● 120 राउंड के असॉल्ट ड्रम या बेल्ट चेन से फीड होती है
● मजबूत और टिकाऊ बायपॉड
● फील्ड में आसानी से खोलकर मेंटेनेंस की सुविधा
● एडजस्ट होने वाला बट स्टॉक और चीक रेस्ट
● अतिरिक्त सुरक्षा फीचर्स
● बैकअप आयरन साइट्स

प्रमुख विवरण:
● कैलिबर 7.62x51 मिमी
● बैरल की लंबाई (मिमी) 508 (20")
● कुल लंबाई (मिमी) 1,100
● वजन (सिर्फ हथियार) 8 किलोग्राम
● प्रभावी रेंज 1000 मीटर

 

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi