/ आपका प्रदेश / उत्तर भारत
तपती गर्मी में दिल्ली वालों को मिलेगा वाटर ATM
दिल्ली :
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग इलाके की एक झुग्गी कॉलोनी में तपती गर्मी में हाई टेक 'वाटर एटीएम' और अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जिसमें मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अपनी तरह का पहला बड़ा 'वाटर ATM' है जो हर घंटे 2000 लीटर शुद्ध पानी देने में सक्षम है और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को प्लास्टिक मनी के कार्ड की तरह ही एक कार्ड दिया जाएगा जिससे हर परिवार को रोजाना 20 लीटर साफ़ RO पीने का पानी मिलेगा, अधिकारियों ने बताया कि शालीमार बाग के कई इलाके जैसे एयू ब्लॉक (एकता कैंप, पीतमपुरा), सोम बाजार रोड (हैदरपुर), एए सेवा बस्ती और सीए ब्लॉक सेवा बस्ती में 'वॉटर एटीएम' मशीन लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों को 'वॉटर एटीएम' कार्ड भी बांटे गए ताकि वे आसानी से साफ पीने का पानी ले सकें।
शालीमार बाग, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का निर्वाचन क्षेत्र भी है और उन्होंने यह वाटर ATM इंडियन ऑयल कंपनी की सीएसआर के सहयोग से शुरू किया है और उनका कहना है कि दिल्ली में साफ पीने का पानी मुहैया कराने के बाद हम यहां पर स्थित लगभग 700 अवैध झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों को रहने के लिए पक्का मकान भी देंगे और इस पर हम युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।
Related Articles