/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र
बिक गई एयर इंडिया की iconic बिल्डिंग
मुंबई :
मुंबई के नरीमन पॉइंट पर स्थित मशहूर एयर इंडिया की बिल्डिंग जो अरब सागर के सामने मरीन ड्राइव के बगल में 1974 का बना हुआ है जिसको महाराष्ट्र सरकार ने एयर इंडिया एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड (AIAHL) से ₹1,601 करोड़ में खरीदा और साथ ही राज्य ने पुराने बकाये में लगभग ₹298.42 करोड़ माफ कर दिए और राज्य के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) ने बिल्डिंग को कब्जे में ले लिया। बिल्डिंग का फ़्लोर स्पेस लगभग 46,470 वर्ग मीटर (220,000 वर्ग फ़ीट बिल्ट-अप एरिया)। है और यह 23-मंजिला होने के साथ ही 105-मीटर का कमर्शियल टावर है।
महाराष्ट्र राज्य सरकार का कहना है कि इस खरीद से किराए के खर्च में सालाना लगभग ₹200 करोड़ बचने की उम्मीद है और मंत्रालय के पास अलग-अलग राज्य सरकार के ऑफिस को एक साथ लाने एवं और एडमिनिस्ट्रेटिव इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार ने ज़ोर देकर कहा कि सभी रिपेयर और रिनोवेशन का काम के क्वालिटी और लंबे समय तक चलने वाली सस्टेनेबिलिटी पर ध्यान केंद्रित करेंगे और अधिकारियों को बिजली के लिए ऊंचे स्टैंडर्ड पक्का करने का निर्देश दिया जायेगा।
Related Articles