Today Saturday, 28 March 2026

/ समाचार / ग्लोबल ब्रेकिंग

ईरान के हैकर्स के सामने अमेरिका बेबस


अमेरिका:
ईरान के हंडाला हैकर्स ने पूरी दुनिया में अमेरिका के बादशाहत की धज्जियाँ उड़ाते हुए हंडाला ने लॉकहीड मार्टिन के लिए काम करने वाले अमेरिकी नागरिकों की निजी जानकारी प्रकाशित (Leak) कर दी है और उन्हें इज़राइल छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया है। खबरों के मुताबिक, ईरान से जुड़े हैकिंग ग्रुप "हंडाला" ने FBI डायरेक्टर काश पटेल के पर्सनल ईमेल अकाउंट में सेंध लगाकर उसको लीक कर दिया है और इस ग्रुप ने कथित तौर पर अमेरिका के कई अधिकारीयों के निजी ईमेल अकाउंट को हैक करके उसमे से तस्वीरें और दस्तावेज़ लीक किए हैं, और चेतावनी दी है कि यह तो बस हमारी शुरुआत है और उनके सभी सटीक ठिकाने ज्ञात हैं एवं उन पर नज़र रखी जा रही है।
 
 FBI जो दुनिया की सबसे पावरफुल एजेंसियों में से एक मानी जाती है, अब भद्द पिटने के बाद कह रही है कि यह डेटा "पुराना" है और इसमें सरकार की कोई भी गोपनीय जानकारी शामिल नहीं है, लेकिन उसने इस बात की पुष्टि की है कि वह इस सेंधमारी की जांच कर रही है और इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों के बारे में जानकारी देने वाले को $10 मिलियन तक का इनाम दे रही है और सार्वजनिक किए गए काश पटेल के कुछ पर्सनल फोटोज और दस्तावेजों की पुष्टि करते हुए US जस्टिस डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने कहा कि जो दस्तावेज और जानकारी इंटरनेट पर प्रसारित हो रही हैं वह ऑथेंटिक लग रही हैं। अब FBI ने हंडाला का डोमेन को जब्त कर लिया है।

ईरानी हैकर्स के समूह ने दावा किया कि काश पटेल अब उस सूची में शामिल हो गए हैं जिन्हें 'सफलता पूर्वक हैक  किया है। काश पटेल के पर्सनल ईमेल के हैक होने से यह पता चला कि FBI डायरेक्टर का एक प्राइवेट अकाउंट भी है। अब दुनिया का छोड़िये, अमेरिकी भी खुल कर कह रहे हैं कि FBI का वह बॉस, जिसकी ज़िम्मेदारी अमेरिका की रक्षा करना है, वह विदेशी जासूसों से अपना खुद का इनबॉक्स भी सुरक्षित नहीं रख पता है तो वह 'राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में मज़बूत' होने का दावा कैसे साबित करेगा। 

काश पटेल के बारे में सामने आई जानकारी:
  • काश ने Mindbody ऐप पर खुद को 'महिला' (FEMALE) के तौर पर बताया है।
  • काश हॉन्ग कॉन्ग से फैशन से जुड़ी चीज़ें खरीदते रहे हैं और उन्हें Toyota चलाना पसंद है।
  • काश अपने ईमेल एड्रेस के साथ-साथ कई दूसरे अकाउंट्स के लिए भी 'spiderkash' यूज़रनेम का इस्तेमाल करते रहे हैं।
  • काश को GIFs पसंद हैं और वे Snapchat का इस्तेमाल करते हैं।






 

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi