/ समाचार / ग्लोबल ब्रेकिंग
सत्ता में आते ही बलेन ने ओली को गिरफ्तार कराया
नेपाल:
रामनवमी के दिन नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के युवा नेता 35 वर्षीय बालेन शाह देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने हैं, उन्होंने ४० वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लिया है एवं राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें संविधान के तहत नियुक्त किया। रैपर से नेता बने बालेन शाह की पार्टी RSP को 275 में से 182 सीटें मिलीं, जिससे उन्हें साफ तौर पर बहुमत मिला और बालेन शाह नए 'नायक' के रूप में नेपाल में फैले कई त्रासदियों के संकट से नेपाल को बाहर निकलेंगे, ऐसा सभी को पूर्ण विश्वास है।
नेपाल के नए प्रधान मंत्री बालेन शाह मधेश प्रान्त से आते हैं और कहा जाता है कि नेपाल में मधेशी लोगों को जो सम्मान नेपाल में मिलना चाहिए वह अब तक नहीं मिला है और अब देखना दिलचस्प होगा कि उसी प्रान्त से आनेवाले नेपाल के पहले सबसे युवा प्रधानमंत्री मधेशियों को पुराना सम्मान दिला पाते हैं या नहीं लेकिन उनके युवा नेतृत्व पर नेपाल की जनता ने विश्वास जताया और उनकी पार्टी से ज्यादातर जीते हुए नेता काफी युवा एवं पढ़े-लिखे हैं इसलिए सत्ता संभालते ही उनका एकदम स्पष्ट तेवर दिखा जिसमे नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को आज सुबह ही पिछले साल हुए जानलेवा Gen-Z विरोध प्रदर्शनों में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। भक्तपुर के जिला पुलिस रेंज के पुलिस अधीक्षक (SP) सूर्य बहादुर खड़का ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया और ओली के साथ पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को भी हिरासत में लिया गया है। जिससे साबित होता है कि नेपाल के नए प्रधानमंत्री नेपाल की तरक्की और अस्मिता बचने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है।
नेपाल में बालेन युग की शुरुआत राष्ट्रपति भवन शीतल निवास से हुआ जहां शपथ समारोह संपन्न हुआ, जो काफी खास रहा और यह हिंदू और बौद्ध दोनों परंपराओं के समन्वय से पूर्ण किया गया जिसमे सात ब्राह्मणों ने शंख बजाए, 108 युवा ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्र पढ़े और 107 लामाओं ने बौद्ध का पाठ किया। कुछ साल पहले तक वे एक रैपर के तौर पर जाने जाते थे, फिर वह काठमांडू के मेयर बने और अपने काम से इतनी लोकप्रियता हासिल किया कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी यानी RSP ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया और वह जीतकर आ भी गए।
नेपाल की नई सरकार और मंत्री:
- बालेन्द्र शाह: प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्रालय
- स्वर्णिम वागले: वित्त मंत्रालय
- सुधन गुरुंग: गृह मंत्रालयशिशिर खनाल: विदेश मंत्रालय
- सुनील लमसाल: भौतिक अधोसंरचना, परिवहन और शहरी विकास मंत्रालयबिक्रम तिमिल्सिना: सूचना और संचार मंत्रालय
- दीपक शाह: श्रम और रोजगार मंत्रालय
- प्रतिभा रावल: संघीय मामले और सामान्य प्रशासन मंत्रालय
- गणेश पौडेल: संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय
- निशा मेहता: स्वास्थ्य, जनसंख्या और जल आपूर्ति मंत्रालय
- सस्मित पोखरेल: शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और खेल मंत्रालय
- शोभिता गौतम: कानून, न्याय और संसदीय कार्य मंत्रालय
- बिराज भक्त श्रेष्ठ: ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्रालय
- गीता चौधरी: कृषि, पशुधन, वन और पर्यावरण मंत्रालय
- सीता बादी: महिला, बाल और वरिष्ठ नागरिक मंत्रालय
Related Articles